गिरिडीह: बस स्टैंड निरीक्षण में गंदगी पर भड़कीं मेयर, सफाई के सख्त निर्देश दिए, कर्मियों को वेतन समाधान का आश्वासन
नगर निगम की नई महापौर प्रमिला मेहरा शुक्रवार सुबह 9 बजे बस स्टैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान बस स्टैंड में फैले गंदगी और कचरे के अंबार देख महापौर बिफर उठी और मौके पर ही संबंधित ठेकेदार से फोन पर बात कर तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शहर की स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई भी हो सकती है।