बीरपुर: बीरपुर थाना के प्रतीक्षालय भवन में लगा जनता दरबार, कुल 31 भूमि विवाद मामलों की हुई सुनवाई,एक निष्पादित
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को वीरपुर थाना के प्रतीक्षालय भवन में भूमि विवाद का निपटारा हेतु जनता दरबार लगाईं गई । इस संबंध में जानकारी देते हुए वीरपुर अंचल के सीओ भाई विरेन्द्र ने बताया कि जनता दरबार में पूर्व का 28 व तीन नए मामले सहित कुल 31 आवेदनों की सुनवाई की गई। जिसमें से एक भूमि विवाद से जुड़े मामले का निष्पादन हुआ।