बीरपुर: मुजफ्फरा में विद्यालय के भूमि दाता के वंशज द्वारा की गई स्कूली बच्चों के बीच लेखन सामग्री का वितरण
बीरपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय मुजफ्फरा में शुक्रवार को विद्यालय के दिवंगत भूमिदाता बुद्धू दास के वंशज श्री राम प्रकाश प्रसाद, रंजीत कुमार दास द्वारा 550 बच्चों के बीच कॉपी कलम एवं टाफी का वितरण किया गया। वहीं इस दौरान आवासीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मुजफ्फरा की बच्चियों के बीच भी लेखन सामग्री वितरित की गई।