बीरपुर: बीरपुर प्रखंड में मनरेगा योजना की सोशल ऑडिट के तहत किया गया भौतिक सत्यापन
ग्रामीण विकास विभाग सामाजिक अंकेक्षण सोसायटी द्वारा मनरेगा योजना का सोशल ऑडिट का काम शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। बीरपुर पूर्वी पंचायत में टीम लीडर मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कर्मी मीरा देवी व शोभा कुमारी के द्वारा सोशल आडिट की गई वहीं बीरपुर पश्चिमी पंचायत में टीम लीडर कुमार मनीष के नेतृत्व में कर्मी शबनम कुमारी व शारदा कुमारी ने किया।