बीरपुर: बीरपुर प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया नाग पंचमी का त्यौहार
गुरुवार को बीरपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायत के गांवों में नागपंचमी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। देर रात जागरण के बाद भगवती मंदिरों का पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना शुरू कर दी थी। गुरुवार की अहले सुबह से लेकर देर शाम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नये परिधान में सज धज कर भगवती मंदिरों में पूजा-अर्चना की व प्रसाद दूध लावा चढ़ाया।