बीरपुर: करीम टोल में यूथ क्लब का हुआ गठन,बांटी गई खेल किट
शुक्रवार को डीह पर पंचायत के वार्ड नंबर 7 करीम टोल में पीके यूथ क्लब का गठन किया गया। यूथ क्लब का गठन जन सुराज टीम के प्रखंड संयोजक गुलशन सिंह राणा के नेतृत्व में की गई । प्रखंड संयोजक ने बताया कि करीम टोल में राधेरमण को यूथ क्लब का अध्यक्ष, प्रवीण कुमार को उपाध्यक्ष, रुपेश कुमार को सचिव, अनोज पासवान को कोषाध्यक्ष बनाया गया।