मनोहरथाना: मनोहरथाना गोशाला की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, जल्द होगा नंदी शाला का भूमि पूजन
मनोहरथाना क्षेत्र में स्थित दो बीघा जमीन को संस्था द्वारा तीन वर्ष पहले खरीदा गया था, लेकिन पिछले लगभग 50 वर्षों से कुछ परिवारों द्वारा इस पर कब्जा कर उपयोग किया जा रहा था। इस कारण नंदी शाला निर्माण के कार्य में बाधा आ रही थी। गौशाला समिति के संरक्षक और गौ रक्षा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा ज्ञापन सौंपा गया था। इसको प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराया।