बलिया के फेफना थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दुर्गेश यादव पुत्र रामप्रवेश यादव निवासी बजहा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 10 जून को नहर किनारे कन्हैया यादव पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला किया गया था, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान शनिवार तड़के पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद कर ली।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है, जबकि मामले के अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। #Ballia #Balliakhabar #BalliaPolice