जांजगीर: जिला रोजगार कार्यालय में 7 मार्च 2025 को होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन
आज मंगलवार शाम 4:00 बजे जन सूचना विभाग से मिली जानकारी अनुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 7 मार्च 2025 दिन शुक्रवार को प्रातः 11 बजे 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जांजगीर में कैंप का आयोजन किया जा रहा है।