लखीमपुर खीरी जिले में सोशल मीडिया पर एक मुस्लिम समुदाय के बुजुर्ग फेरीवाले से "जय श्री राम" बोलने को कहे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। मामले का संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी द्वारा जांच कराई गई, जिसमें सामने आया कि वायरल वीडियो करीब चार दिन पुराना है।