जांजगीर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर यादव समाज की बैठक, आयोजन की रूपरेखा पर हुई चर्चा
जांजगीर में आगामी 4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारियों को लेकर यादव समाज जिला जांजगीर-चांपा की बैठक नैला में आयोजित हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियों और समाज की अधिक से अधिक सहभागिता को लेकर चर्चा की गई। समाज के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।