कटोरिया: घोरमारा में बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Katoria, Banka | Apr 10, 2026 कटोरिया- बांका रोड स्थित घोरमारा में बाइक की टक्कर से घोरमारा निवासी 65 वर्षीय मतीन अंसारी की मौत हो गयी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक भी जख्मी हो गया। घटना से आक्रोशित मृतक के परिजन व ग्रामाणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। देर शाम करीब आठ बजे पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना को लेकर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।