पालम गांव थाना के मामले में वांटेड एक आरोपी को एएटीएस की पुलिस टीम ने पालम रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान राहुल के रूप में हुई है, यह राजनगर पालम कॉलोनी का रहने वाला है। कोर्ट ने इसको अक्टूबर महीने में भगोड़ा घोषित किया था। और यह दो मामलों में वांटेड था।