पामपाड़ा चौक के पास 5 मार्च 2026 को टोटो की टक्कर से जख्मी सिरिंगसिया निवासी मोटरसाइकिल चालक विजय लागुरी की रांची रिम्स में इलाज के दौरान 19 अप्रैल को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, विजय लागुरी तांतनगर से लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार टोटो ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में पहले सदर अस्पताल, फिर एमजीएम जमशेदपुर और बाद में रिम्स रांची रेफर किया गया था।