पुनासा: कंगना रनौत ओंकारेश्वर पहुंचीं, पूजा-अर्चना कर मां नर्मदा की परिक्रमा की, द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन कर रहीं
Punasa, Khandwa | Dec 24, 2025 बॉलीवुड अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत अपने द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन अभियान के तहत बुधवार को मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल ओंकारेश्वर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान ओंकारेश्वर महाराज के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात उन्होंने ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग में भी विशेष पूजन किया। जानकारी बुधवार दोपहर 2 बजे की है।