महसी: महसी तहसील क्षेत्र के महाराजगंज में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक हिंसा के कारण जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद की गईं
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महसी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत महाराजगंज में बीते 12 अक्टूबर 2024 को मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदाय के बीच सांप्रदायिक हिंसा हो गई थी। हिंसा के दौरान एक युवक रामगोपाल मिश्रा की गोली मार का हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। आगामी 16 अक्टूबर तक जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेगी।