महसी: राजीचौराहा पर अमन चैन बहाल करने की कवायद में जुटी जवानों की टीम, कई दुकाने रहीं बंद, पसरा सन्नाटा
महसी तहसील क्षेत्र के महाराजगंज कस्बा में बीते रविवार शाम करीब 4 बजे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मुस्लिम समुदाय की ओर से पथराव, आगजनी और फायरिंग की गई। जिसमें रामगोपाल मिश्रा की निर्मम हत्या कर दी गई। इसके बाद इलाके में हिंसा भड़क गई। सोमवार सुबह 12 के आसपास इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। बुधवार गुरुवार की मध्य रात्रि करीब 12 बजे पुनः इंटरनेट सेवा बहाल हुई।