महसी: महसी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत महाराजगंज में बीते दिनों हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद इलाके में पसरा सन्नाटा
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महसी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत महाराजगंज में बीते रविवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक हिंसा हो गई थी। सांप्रदायिक हिंसा में एक युवक रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। आज बुधवार को दोपहर करीब 4:30 बजे तक इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि स्थिति सामान्य हो चुकी है।