रायडीह: पेड़ पर पत्ता तोड़ने के दौरान बालक को सांप ने डसा, सदर अस्पताल में भर्ती।
Raidih, Gumla | Jun 8, 2026 गुमला। रायडीह थाना क्षेत्र के लूरु गांव निवासी 11 वर्षीय प्रेम खेश को विषैले सांप ने डस लिया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेम खेश, पिता अमून खेश, सोमवार दोपहर लगभग 2:00 बजे अपने घर के समीप स्थित बर और फुटकल के पेड़ के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह पत्ता तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ गया।