पूसा: पूसा थाने का भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर किया घेराव
समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड के भाकपा माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार की अध्यक्षता में पूसा थानाध्यक्ष एवं डायल 112 टीम के पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ थाने का घेराव किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा नारेबाजी भी की गई। इस कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।