पूसा: कर्पूरी ग्राम को प्रखंड बनाने का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद चंदौली एवं वैनी पंचायत के लोगों ने विरोध में की नारेबाजी
समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम को प्रखंड बनाने का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पूसा प्रखंड के चंदौली एवं वाणी पंचायत के लोगों में आक्रोश पनप गया है। पुसा प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी के नेतृत्व में आक्रोशित लोगों ने जमकर नारेबाजी किया है। लोगों ने बताया की साजिश के तहत इस पंचायत को काटकर कर्पूरी ग्राम प्रखंड बनाया जा रहा है।