गढ़मुक्तेश्वर: बृजघाट रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने मकान में चोरी करने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार, बरामद हुए नकदी और आभूषण
जनपद हापुड़ में थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने एसपी के निर्देश पर चोरों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बृजघाट रेलवे स्टेशन के पास से मकान में चोरी करने वाले शातिर चोर अशोक को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे पुलिस ने से 10 हजार नकदी, पीली धातु के दो कंगन, और दो बैंक की पासबुक बरामद की है।