गोरखपुर: अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी काजल निषाद ने गोरखनाथ मंदिर में किया पूजन
इंडिया गठबंधन की गोरखपुर से सपा प्रत्याशी काजल निषाद का 5 अप्रैल को अचानक तबीयत खराब हो गया, दो दिन बाद उन्हें गोरखपुर से लखनऊ मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया। अब वह ठीक होकर फिर चुनावी मैदान में आ गई है, आज गोरखपुर पहुंचने ही उन्होंने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा मछिंद्रनाथ का दर्शन व पूजन किया। अब वह दोबारा फिर चुनावी मैदान में जनता के बीच प्रचार करेंगी।