गोरखपुर: बांसगांव थाना क्षेत्र का रहने वाला पीड़ित पहुंचा गोरखपुर प्रेस क्लब, हरनहीं चौकी प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप
बांसगांव थाना क्षेत्र का रहने वाला पीड़ित आज गोरखपुर प्रस्ताव पहुंचा और बताया कि गांव के रहने वाले रामरेखा उर्फ गोली और उनके लड़के बलराम के प्रभाव में हरनहीं चौकी प्रभारी हमारा घर नहीं बनने दे रहे हैं। छत लगाना था तभी जाकर उन्होंने रुकवा दिया जबकि उनके पास रोकने का कोई आदेश नहीं है। उन्होंने मुझे धमकी दी कि तुम्हारी सभी गाड़ियां सीज कर देंगें।