शहपुरा: प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के नोडल अधिकारी ने शहपुरा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के नोडल अधिकारी ने सोमवार दोपहर 12:00 बजे गेहूं उपार्जन केंद्र शहपुरा का औचक निरीक्षण किया । दरअसल निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी मनोज पुष्प आईएस आयुक्त सहकारिता मध्य प्रदेश शासन भोपाल के द्वारा गेहूं उपार्जन केंद्र शहपुरा का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा और जल्द से जल्द गेहूं परिवहन करने के निर्देश दिए ।