मंझनपुर: अंबेडकर जयंती पर कौशाम्बी चिकित्सा महाविद्यालय में जागरूकता की मिसाल, संगोष्ठी और रक्तदान शिविर का आयोजन
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशांबी में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा, गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्राचार्य, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, वरिष्ठ चिकित्सक, शिक्षण संकाय, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।