अरवल में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पोखर से बरामद हुआ शव; ससुराल वाले फरार
अरवल, बिहार। अरवल जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथी लोदीपुर गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 19 वर्षीय सुमन कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब पांच महीने पहले जहानाबाद जिले के टेहटा थाना क्षेत्र के कोहरा गांव निवासी कृष्णा चौधरी की पुत्री सुमन कुमारी की शादी अरवल के कैथी लोदीपुर निवासी जुगल चौधरी के 20 वर्षीय पुत्र बिरजू कुमार चौधरी से हुई थी।
मृतका के मायके वालों का आरोप है कि शादी के महज दो महीने बाद से ही दहेज में रुपये और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर सुमन को प्रताड़ित किया जा रहा था। सुमन फोन के माध्यम से अपने माता-पिता को मारपीट और प्रताड़ना की जानकारी भी देती थी।
परिजनों के अनुसार, 13 तारीख की रात उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति के फोन से सुमन की मौत की सूचना मिली। जब वे ससुराल पहुंचे, तो घर के मुख्य द्वार पर ताला लगा हुआ था। इसके बाद उन्होंने मानिकपुर थाना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच के दौरान घर से करीब 150 मीटर दूर एक पोखर से साड़ी में लिपटा सुमन का शव बरामद किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अरवल सदर अस्पताल भेजा गया।
सुमन के पिता कृष्णा चौधरी और भाई सनोज कुमार ने पति बिरजू कुमार चौधरी, ससुर जुगल चौधरी, जेठ मुन्ना चौधरी, देवर सुधीर चौधरी और सास उर्मिला देवी पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही होगा।
परिजनों और ग्रामीणों ने बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन से आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। यह घटना दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति पर गंभीर सवाल खड़े करती है। समाज में बेटियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए दहेज उत्पीड़न के मामलों में निष्पक्ष जांच और दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाना आवश्यक है। Public ki Awaz Public Ki Awaz - News Arvind Yadav A1 express Arvind Arvind
Arwal, Arwal | Oct 14, 2026