मुज़फ्फरनगर: चंद्रा चौराहे पर पकड़ा गया कथित चोर, पर्स छीनकर भागा तो महिला ने बरसाए थप्पड़, पिटाई के बाद कान पकड़कर मांगी माफी
मुजफ्फरनगर के चंदा चौराहे पर पर्स छीनने के आरोप में एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। आरोप है कि महिला का पर्स छीनकर भाग रहे युवक को महिला और स्थानीय लोगों ने दबोच लिया, जिसके बाद उसकी पिटाई की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में युवक कान पकड़कर महिला से माफी मांगता नजर आया।