कासगंज: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कासगंज और कानपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने कासगंज और कानपुर के बीच विशेष परीक्षा ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन 8, 9 और 10 जून 2026 को 05312/05311 कासगंज जंक्शन–कानपुर अनवरगंज–कासगंज जंक्शन परीक्षा विशेष गाड़ी का संचालन करेगा।