Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Accident
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

खेतेश्वर जयंती पर निकली शोभायात्रा #खेतेश्वर_जयंती #बाबा_खेतेश्वर #खेतेश्वर_महाराज #धार्मिक_आयोजन #शोभायात्रा #भक्ति_भाव...

Bikaner, Bikaner | Feb 22, 2026

MORE NEWS

#Bikaner श्रीगंगानगर पुलिस की नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक!

#Bikaner श्रीगंगानगर पुलिस की नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक!

Bikaner, Bikaner | Jun 26, 2026

अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर नशे से दूर रहने का दिया संदेश

बीकानेर, 26 जून। पीबीएम अस्पताल स्थित मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति विभाग में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम 'वैश्विक नशीली दवाओं की समस्या: पुरानी समस्याएं, नई चुनौतियां और अभिनव उपाय' रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. हरफूल सिंह एवं डॉ. श्रीगोपाल गोयल ने किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव, तस्करी की रोकथाम तथा नशे से होने वाले मानसिक एवं शारीरिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
डॉ. हरफूल सिंह ने कहा कि स्कूल, कॉलेज और कोचिंग में अध्ययनरत युवा आसानी से नशे के जाल में फंस सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के व्यवहार, संगति और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने तथा शुरुआत से ही उन्हें नशे से दूर रखने का आह्वान किया।
डॉ. श्रीगोपाल गोयल ने कहा कि नशा आज समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। एक बार लत लगने के बाद व्यक्ति के लिए इससे बाहर निकलना कठिन हो जाता है, जिससे उसके सामाजिक, पारिवारिक और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने सभी से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, स्टाफ, मरीजों एवं उनके परिजनों को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम इकाई के सीआरपी विनोद कुमार पंचारिया एवं नर्सिंग ऑफिसर राजोराम सहित विभाग के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।

अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर नशे से दूर रहने का दिया संदेश बीकानेर, 26 जून। पीबीएम अस्पताल स्थित मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति विभाग में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम 'वैश्विक नशीली दवाओं की समस्या: पुरानी समस्याएं, नई चुनौतियां और अभिनव उपाय' रही। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. हरफूल सिंह एवं डॉ. श्रीगोपाल गोयल ने किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव, तस्करी की रोकथाम तथा नशे से होने वाले मानसिक एवं शारीरिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. हरफूल सिंह ने कहा कि स्कूल, कॉलेज और कोचिंग में अध्ययनरत युवा आसानी से नशे के जाल में फंस सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के व्यवहार, संगति और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने तथा शुरुआत से ही उन्हें नशे से दूर रखने का आह्वान किया। डॉ. श्रीगोपाल गोयल ने कहा कि नशा आज समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। एक बार लत लगने के बाद व्यक्ति के लिए इससे बाहर निकलना कठिन हो जाता है, जिससे उसके सामाजिक, पारिवारिक और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने सभी से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, स्टाफ, मरीजों एवं उनके परिजनों को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम इकाई के सीआरपी विनोद कुमार पंचारिया एवं नर्सिंग ऑफिसर राजोराम सहित विभाग के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।

Bikaner, Bikaner | Jun 26, 2026

निर्जला एकादशी व मोहर्रम के  अवसर पर सामाजिक एकता का संदेश, सेवा कार्यक्रम सम्पन्न
बीकानेर।
एक रुपया रोज सेवा संस्था, बीकानेर द्वारा निर्जला एकादशी एवं मोहर्रम के  अवसर पर सामाजिक एकता, भाईचारा एवं मानव सेवा का संदेश देते हुए बजरंग विहार स्थित आनंदम मार्ग आश्रम में नन्हीं बच्चियों के लिए अल्पाहार (जूस) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ शायर कासिम बीकानेरी उपस्थित रहे। उन्होंने संस्था के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश प्रसारित करते हैं।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था अध्यक्ष सिकन्दर राठौड़ ने बताया कि यह आयोजन केवल सेवा कार्य तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विभिन्न धर्मों के प्रति सम्मान, आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता की प्रेरणादायक मिसाल भी बना। उन्होंने कहा कि धर्म भले ही अलग-अलग हों, लेकिन मानवता सर्वोपरि है।
संस्था सदस्य चंचल सैन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि निर्जला एकादशी और मोहर्रम जैसे  अवसर हमें त्याग, संयम, बलिदान एवं सेवा की भावना का संदेश देते हैं। ऐसे अवसरों पर जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्ची श्रद्धा है।
कार्यक्रम के दौरान आश्रम की सभी बच्चियों को जूस, आइसक्रीम, फ्रूट, केक एवं नमकीन वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी और संतोष स्पष्ट रूप से झलक रहा था।
इस अवसर पर संस्था सदस्य सोनिया गुजराती की दिवंगत बेटी का जन्मदिन भी सादगीपूर्वक मनाया गया, जिससे कार्यक्रम में भावनात्मक एवं आत्मीय वातावरण बना।
कार्यक्रम में संस्था उपाध्यक्ष मनोज कुमार, पूनम चौधरी, सोनिया गुजराती, अमित मित्तल एवं मंजू लता रावत ,रूखसार राठौड़ सहित अन्य संस्था सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई।
अंत में संस्था अध्यक्ष सिकन्दर राठौड़ ने सभी सहयोगकर्ताओं, दानदाताओं एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों में निरंतर सहयोग की अपील की।
✨ “धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन मानवता सबसे बड़ा धर्म है।”

निर्जला एकादशी व मोहर्रम के अवसर पर सामाजिक एकता का संदेश, सेवा कार्यक्रम सम्पन्न बीकानेर। एक रुपया रोज सेवा संस्था, बीकानेर द्वारा निर्जला एकादशी एवं मोहर्रम के अवसर पर सामाजिक एकता, भाईचारा एवं मानव सेवा का संदेश देते हुए बजरंग विहार स्थित आनंदम मार्ग आश्रम में नन्हीं बच्चियों के लिए अल्पाहार (जूस) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ शायर कासिम बीकानेरी उपस्थित रहे। उन्होंने संस्था के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश प्रसारित करते हैं। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था अध्यक्ष सिकन्दर राठौड़ ने बताया कि यह आयोजन केवल सेवा कार्य तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विभिन्न धर्मों के प्रति सम्मान, आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता की प्रेरणादायक मिसाल भी बना। उन्होंने कहा कि धर्म भले ही अलग-अलग हों, लेकिन मानवता सर्वोपरि है। संस्था सदस्य चंचल सैन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि निर्जला एकादशी और मोहर्रम जैसे अवसर हमें त्याग, संयम, बलिदान एवं सेवा की भावना का संदेश देते हैं। ऐसे अवसरों पर जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्ची श्रद्धा है। कार्यक्रम के दौरान आश्रम की सभी बच्चियों को जूस, आइसक्रीम, फ्रूट, केक एवं नमकीन वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी और संतोष स्पष्ट रूप से झलक रहा था। इस अवसर पर संस्था सदस्य सोनिया गुजराती की दिवंगत बेटी का जन्मदिन भी सादगीपूर्वक मनाया गया, जिससे कार्यक्रम में भावनात्मक एवं आत्मीय वातावरण बना। कार्यक्रम में संस्था उपाध्यक्ष मनोज कुमार, पूनम चौधरी, सोनिया गुजराती, अमित मित्तल एवं मंजू लता रावत ,रूखसार राठौड़ सहित अन्य संस्था सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई। अंत में संस्था अध्यक्ष सिकन्दर राठौड़ ने सभी सहयोगकर्ताओं, दानदाताओं एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों में निरंतर सहयोग की अपील की। ✨ “धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन मानवता सबसे बड़ा धर्म है।”

Bikaner, Bikaner | Jun 26, 2026

खेतेश्वर जयंती पर निकली शोभायात्रा #खेतेश्वर_जयंती #बाबा_खेतेश्वर #खेतेश्वर_महाराज #धार्मिक_आयोजन #शोभायात्रा #भक्ति_भाव... - Bikaner News