जमुई: लोहरा गांव में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने वृद्ध को कुचला, हुई मौत
Jamui, Jamui | Jun 12, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में गुरुवार की सुबह 8:30 बजे के करीब तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक वृद्ध को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक वृद्ध की पहचान लोहरा निवासी 70 वर्षीय बिनो महतो के रूप में की गई।मृतक का पुत्र शौकेंद्र महतो ने बताया कि वे लोग घर में खाना खा रहे थे। उनके पिताजी पाइप लेकर पटवन के लिए खेत की ओर निकले थे।