महोबा: पिपरी गांव में किसान की बेरहमी से हत्या, खेत पर बने मकान में मिला शव, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Mahoba, Mahoba | May 27, 2026 पिपरी गांव में किसान हरनारायण राजपूत का शव खेत पर बने मकान में लहूलुहान हालत में मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने पहले किसान के साथ पार्टी की और फिर लोहे के सब्बल से हमला कर हाथ-पैर तोड़ते हुए हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है