परिहार: कपड़ा व्यवसायी के अपहरण की आशंका, सरेह से मिली बाइक और चप्पल
परिहार। बेला थाना क्षेत्र के खैरवा गांव निवासी कपड़ा व्यवसायी राज किशोर चौधरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। राज किशोर चौधरी नोचा चौक पर कपड़े की दुकान चलाते हैं। बताया गया है कि सोमवार शाम दुकान बंद कर वह घर लौट रहे थे, लेकिन देर रात तक नहीं पहुंचे। परिजनों की खोजबीन के दौरान नोचा सरेह से उनकी मोटरसाइकिल और चप्पल बराम