Bokaro : शूटिंग को मिलेगा नया आयाम, बोकारो में तैयार हुआ ‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी शूटिंग रेंज’
👇👇👇👇👇👇
यूनिक एंड यूनिटी फाउंडेशन व बोकारो रायफल क्लब के तत्वावधान में रायफल शूटिंग खेल के विकास तथा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने के उद्देश्य से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सेक्टर-3सी में ‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी शूटिंग रेंज’ का विधि-विधान के साथ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूजा व हवन का आयोजन बनारस से आए आचार्य संतोष पाण्डेय ने संपन्न कराया।
आयोजकों ने बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी शूटिंग रेंज का विधिवत उद्घाटन 19 जुलाई, रविवार को किया जाएगा। इस प्रशिक्षण केंद्र के शुरू होने से बोकारो के खिलाड़ियों को 10 मीटर रायफल शूटिंग का प्रशिक्षण स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा, जिससे वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी कर सकेंगे।
पूजन कार्यक्रम में बोकारो रायफल क्लब के सचिव अनिल कुमार,
Chas, Bokaro | Jul 12, 2026