बुदनी: नगर के वार्ड नंबर-10 में बिना अनुमति के हो रहा है मकान निर्माण का कार्य, कांग्रेस नेता ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
Budni, Sehore | Mar 16, 2025 रविवार को 4:00 बजे मिली जानकारी में ज्ञात हुआ है कि। बुधनी नगर के वार्ड क्रमांक 10 माना बुदनी इलाके में राजनीतिक संरक्षण प्राप्त दबंग लोगों द्वारा बिना अनुमति के खसरा न 174 पर पक्का मकान बनाया जा रहा है।और नजदीक की शासकीय भूमि पर भी अतिक्रमण करके अपने कब्जे में किया गया है। वही सारे मामले पर नगर परिषद सीएमओ पल्ला झाड़ते हुए नजर आ रहे हैं।