विदिशा: वन विभाग के अमले ने जिले के कोलुआ वनक्षेत्र मे अवैध रूप से वनभूमि पर लगाए गए अवैध विद्युत कनेक्शन और डीपी को हटाया
वन परिक्षेत्र शमशाबाद अंतर्गत बीट कोलुआ मे 55 हेक्टेयर एवं 80 हेक्टेयर वृक्षारोपण क्षेत्रों मे वन भूमि पर स्थापित अवैध विद्युत संरचनाओं के विरुद्ध वन विभाग एवं विद्युत विभाग द्वारा शनिवार शाम 6 बजे डीएफओ हेमंत राजपूत ने बताया संयुक्त रूप से ग्राम मानाखेड़ी, बिसोनिया एवं झगरी मे लगाई 8 अवैध विद्युत ट्रांसफार्मर के विद्युत कनेक्शन काट कर ट्रांसफार्मर हटाऐ गए।