कुर्था: अरवल जिला में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैंकों की सघन जांच, सीसीटीवी और लॉकर का लिया गया जायजा
Kurtha, Arwal | Jul 6, 2026 जिले मे सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विभिन्न बैंकों में सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गई तथा बैक लॉकर एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधकों और कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी