दतिया: दतिया-भांडेर रोड पर ट्रक ने बस को मारी टक्कर, तीन नेपाली यात्री घायल, ज़िला अस्पताल रेफर
Datia, Datia | May 8, 2026 दतिया-भांडेर रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से यात्री बस में टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार तीन नेपाली यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को भांडेर अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार नेपाल निवासी यमुना बागले, केशव बागले और सुनील बागले अपने परिजनों के साथ बस से बैंगलोर से नेपाल लौट रहे थे।