अनूपगढ़: अनूपगढ़ के गांव 4 ए में खूंखार आवारा कुत्ते ने 2 साल की बच्ची पर किया हमला
गांव 4ए में आज मंगलवार दोपहर 2बजे 2 वर्षीय हर्षिता अपनी दो बड़ी बहनों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र से अपने घर जा रही थी। घर से मात्र 200 मीटर पहले एक आवारा कुत्ते ने हर्षिता पर हमला कर दिया। आवारा कुत्ते ने हर्षिता के चेहरे को दोनों ओर से बुरी तरह से नोच डाला।हर्षिता को अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया।