महागामा: रेफरल सह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महागामा में डेंगू दिवस पर जन जागरूकता रैली का आयोजन
Mahagama, Godda | May 16, 2026 रेफरल सह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महागामा के स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा डेंगू दिवस के अवसर पर रेफर अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर खालिद अंजुम के नेतृत्व में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली विभिन्न मार्गों एवं गली मोहल्लों का भ्रमण किया। इस दौरान रैली में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों ने हाथ में बैनर पोस्टर लेकर जागरूकता नारे लगाते हुए चल रहे थे।