हुज़ूर: बिलखिरिया थाना क्षेत्र, छावनी पठार में 73 वर्षीय बुजुर्ग ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
Huzur, Bhopal | Jul 13, 2026 भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र के छावनी पठार में रहने वाले 73 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।