झारखंड में विद्यार्थियों पर रात्रि के समय किए गए लाठीचार्ज के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) खरगोन द्वारा शुक्रवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए घटना पर आक्रोश व्यक्त किया।
अभाविप मालवा प्रांत सह मंत्री एवं खरगोन विभाग संयोजक निर्मल चौहान ने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा अपने अधिकारों एवं भविष्य से जुड़े विषयों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जा रही थी। ऐसे में रात्रि के अंधेरे में विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज किया जाना लोकतंत्र के लिए अत्यंत चिंताजनक विषय है। सरकार को विद्यार्थियों की आवाज सुनकर उनकी समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से करना चाहिए, न कि पुलिस बल का प्रयोग कर उनकी आवाज दबानी चाहिए।
#khargone_family