हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद सभास्थल को गंगाजल से धोए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी खरगोन द्वारा शुक्रवार को सत्याग्रह एवं सामाजिक समरसता मार्च निकाला गया।
शुक्रवार शाम 4:30 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता नगर पालिका स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एकत्रित हुए। यहां सत्याग्रह के दौरान ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन का गायन किया गया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता मार्च निकाला, जो सब्जी मंडी स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचा। #khargone_family #khargone