KYC लिंक से साइबर ठगी, धार में 3.82 लाख 400 रुपए उड़े।धार के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ठक्कर मार्ग, लक्की चौराहा से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात ठगों ने केवाईसी अपडेट के नाम पर भेजे गए लिंक के जरिए एक व्यक्ति का मोबाइल और व्हाट्सऐप हैक कर उसके बैंक खाते से 3 लाख 82 हजार 400 रुपये निकाल लिए।