धार: मोहनखेड़ा में बागेश्वर सरकार के कार्यक्रम के लिए पुलिस ने यातायात व्यवस्था की, कल सुबह 4 बजे से भारी वाहन प्रतिबंधित
धार जिले के मोहनखेड़ा में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का कल 2 फरवरी को एक दिवसीय कथा व प्रवचन आयोजन होगा। कार्यक्रम में बडी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन का अनुमान हैं इसको लेकर धार पुलिस ने यातायात व्यवस्था निर्धारित करते हुए मार्ग व्यवस्था की एडवाइजरी जारी की है।