धार: भाजपा जिला कार्यालय में विधायक समेत भाजपा नेताओं ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर जिले में उत्साह का माहौल रहा। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष महंत नीलेश भारती के नेतृत्व में जिले के सभी मंडलों व प्रमुख स्थानों पर बजट का सीधा प्रसारण देखा गया।