धार: इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर लबरावदा फाटे पर फ्लाईओवर का काम शुरू, पहाड़ी कटिंग कर सर्विस रोड बन रहा
धार व इंदौर जिले की सीमा में इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर 7 फ्लाईओवर बनाए जाने है। इनमें से पहले फ्लाईओवर का काम शुरू हो गया है। जो धार में इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर लबरावदा फाटे पर बनाया जा रहा है। इसमें धार जिले में 5 फ्लायओवर बनाना है। जिसकी टेंडर प्रक्रिया होने के बाद अब धार के लबरावदा फाटे पर एनएचआई द्वारा फ्लाईओवर बनाने का काम शुरू कर दिया है।