कोंडागांव: महंगाई और गैस कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कोंडागांव में मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया
बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में आज सोमवार शाम 5:30 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस विरोध में कांग्रेस भवन से जय स्तंभ चौक तक पैदल रैली निकालते हुए कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जयस्तंभ चौक पर ...