विदिशा नगर: टैक्सी चालकों ने उठाई आवाज, प्राइवेट वाहनों पर कार्रवाई की मांग
शहर के टैक्सी चालकों ने आरटीओ कार्यालय पहुंचकर निजी वाहनों द्वारा अवैध रूप से सवारी ढोने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। चालकों का कहना है कि वे परमिट लेकर और टैक्स जमा कर नियमों का पालन करते हैं, जबकि निजी वाहन चालक बिना अनुमति के किराए पर वाहन चला रहे हैं।सोमवार दोपहर 1 बजे उन्होंने ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।