रॉबर्ट्सगंज: करमा के घेवरी गांव में सर्पदंश से युवक की हुई मौत
सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घेवरी निवासी 22 वर्षीय दीपक पुत्र लालता रविवार रात भोजन करने के बाद रोज की तरह अपने घर में सो गया। देर रात उसे किसी विषैले सर्प ने काट लिया,परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो आनन-फानन में दीपक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह 10 बजे उसकी मौत हो गई।